दशमेश गुरुगोविंद सिंह की जयंती नगर में धूमधाम के साथ मनाई गई। गुरू गोविंद सिंह की जयंती पर नगर कीर्तन हुआ। गुरु सिंघ सभा गुरुद्वारे से नगर कीर्तन किया गया। नगर कीर्तन के लिए गुरु ग्रंथ साहब की शोभायात्रा के साथ पंच प्यारे भी शामिल हुए। बड़ी संख्या में सिक्ख समुदाय और अन्य धर्मों के लोग इस नगर कीर्तन में शामिल थे।दोपहर बाद गुरुद्वारा गुरु सिंध सभा से शोभायात्रा प्रारंभ हुई। भगवा वस्त्रों में सिक्खों के पांच प्रतीक को धारण किए पंज प्यारे नगर कीर्तन की शोभा बढ़ा रहे थे। घोडों पर सवार नीले वस्त्रों में बालक आकर्षण का केंद्र थे। धार्मिक ग्रंथ के साथ कीर्तन करती महिलाओं का जत्था साथ चल रहा था। शोभायात्रा गुरुद्वारे से प्रारंभ होकर गुरु गोविंद सिंह चौक पहुंची। यहां से चौकी मोहल्ला होते हुए शोभायात्रा बांध मोहल्ला, बाबू लाईन, महाराष्ट्र बैंक, तहसील कार्यालय होते हुए अंबेडकर चैक से वापस गुरुद्वारे पहुंचकर समाप्त हुई।
प्रकाश पर्व पर पंज प्यारों के साथ निकला नगर कीर्तन