पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर आज होंगे विभिन्न कार्यक्रम

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसम्बर को सम्पूर्ण भारत में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने बताया कि जिले के समस्त 33 संगठनात्मक मंडलों में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि समर्पित कर सेवा कार्य जैसे स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य, संगोष्ठी सहित विभिन्ना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। छिंदवाड़ा नगर मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, सारना मंडल अध्यक्ष ओम पटेल एवं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संतकुमार यदुवंशी ने छिंदवाड़ा विधानसभा के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 10 बजे जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, वृद्धाश्रम में सुबह 11 बजे भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता पहुंचकर वृद्धों के बीच उनका आषीर्वाद लेते हुए उन्हें भोजन कराकर जन्मदिन मनाएंगे। सुबह 11.30 बजे गांधीगंज हनुमान मंदिर के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रमों में भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह, प्रदेश मंत्री कन्हईराम रघुवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पोफली, महापौर कान्ता योगेश सदारंग, ठाकुर दौलत सिंह, शेषराव यादव, राजू नरोटे, विजय झांझरी, राजेश सिंह बैस एवं समस्त नेताओं, कार्यकर्ताओं ने सभी आमजनों से इन कार्यक्रमों में उपस्थित होकर लाभ उठाने का आह्वान किया है।